मैदानों में तपती धूप से लोग परेशान हैं वहीं पहाड़ों में हो रही बारिश से तीर्थ यात्रा मार्गों को दुरस्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 23 April 2024
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहने से लेकर तेज हवाओं की सम्भावना बनी है।
Uttarakhand Weather Forecast 23 April 2024
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना हो रहा है। हालांकि कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। चटक धूप खिलने के साथ गर्म हवाएं चलने से दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। आने वाले दो दिनों में मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी दून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुँच चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर के मौसम में बदलाव हो रहे हैं।
तीन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं का यलो अलर्ट
पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। यहाँ हल्की बारिश के साथ ही झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी, जिसके कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के साथ ही अन्य पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी होने के बाद सावधान रहने को कहा गया है।
तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 13.0 रहा।