Uttarakhand: फेसबुक पर विज्ञापन देख शेयर मार्किट में लगाये 6.50 लाख, प्रॉफिट के चक्कर में सब गंवाए

एक व्यक्ति ने फेसबुक पर शेयर मार्किट में अच्छी कमाई की पोस्ट देख साइबर ठगों के जाल में फंस गया और गंवा बैठा लाखों।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Cyber Crime: Man Loses Rs 6 lakh 50 Thousand in Share Market Gamble
Image: Man Loses Rs 6 lakh 50 Thousand in Share Market Gamble

देहरादून: मुनाफा कमाने का लालच व्यक्ति को पड़ा भारी, ट्रेडिंग के जरिये मोटा पेंसा कमाने का लालच देखकर कुछ जालसाजों ने उसे 6 लाख का चुना लगा दिया है। अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Man Loses Rs 6.50 lakh in Share Market Gamble

साइबर जालसाज लोगों को लूटने का हमेशा कोई न कोई नया तरीका लेकर आते हैं। कभी आधार कार्ड के नाम पर ठगी तो कभी लोन देने के नाम पर ठगी या कभी ओटीपी के नाम पर। लेकिन अब इन दिनों शेयर मार्किट में प्रॉफिट के नाम पर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर शेयर मार्किट से सम्बंधित कोई पोस्ट देखते हो जिसमें लाखों कमाने की बात हो रही तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के स्कैम में फंसकर देहरादून के एक व्यक्ति ने अपने साढ़े छह लाख रुपए डूबा दिए हैं।

जालसाझों ने फेसबुक से फंसाया

कुछ दिन पूर्व कौलागढ़ निवासी सुरेश बेलवाल उम्र 50 वर्ष ने कोलागढ़ में धोखाधड़ी को लेकर तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर एक विज्ञापन के जरिए शेयर मार्केट में कमाई की पोस्ट देखी। जो कि आईपीओ ट्रैड नाम की एक पोस्ट थी। जिसमें इन्वेस्टमेंट के नाम पर सुरेश बेलवाल ने 6.50 लाख रुपए लगाए।
जिसके बाद उन्हें शक हुआ की ये पोस्ट साइबर ठगों द्वारा डाली गई है और वे इस ठगी का शिकार हो चुके हैं, तब उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।