Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: अभियुक्त से पूछताछ एवं मोबाईल फोन की जांच में फोन में विभिन्न विभागों एसएसबी, बीएसएफ,आर्मी, सीआईएसएफ एवं अन्य के एडमिट कार्ड और कई किस्म के फोटोग्राफ एवं दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
श्रीनगर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुनील रावत ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली की तरफ से बीते सोमवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर में जल वाहक की परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले एक अभ्यर्थी के खिलाफ परीक्षा के पीठासीन अधिकारी एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि आरोपी ने परीक्षा में फर्जी और कूटनीतिक दस्तावेज, फोटो, थम इम्प्रेशन का इस्तेमाल करके और फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में शामिल होने का कार्य किया है।
पुलिस इस स्कैम को संगठित मानकर कड़ी कार्रवाही कर रही है। मामले की जांच के बाद आरोपी रामबृज (24) निवासी ग्राम बीच का पुरा तहसील व थाना अम्बाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास मोबाइल फोन में विभिन्न विभागों एसएससी, बीएसएफ, आर्मी, सीआईएसएफ एवं अन्य के एडमिट कार्ड और कई किस्म के फोटोग्राफ एवं दस्तावेज भी पाए गए हैं। जिसमें किसी गिरोह का होना संभावित माना जा रहा है।