Weather: उत्तराखंड के इन चार जिलों में बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी कुछ राहत

प्रदेश में लोगों को गर्मी लगातार परेशान कर रही है, जंगलों में धधक रही आग से तापमान में वृद्धि हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग से राहतभरी खबर मिली है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 24 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 24 April 2024

हरिद्वार: मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जहाँ पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बादल मंडराने के साथ वर्षा हुई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से गर्मी से निजात मिली है, आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 24 April 2024

उत्तराखंड में चटक धूप और तापमान में बढ़ोतरी से जहां गर्मी परेशान कर रही है, वहीं गर्म हवाओं के कारण घरों में बैठे लोग भी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिली। लेकिन दोपहर के समय तेज धूप ने फिर से लोगों को घरों में कैद कर दिया। शाम को मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के झोंके सुकूनदायक बने तो पहाड़ों में कहीं बादल छाए तो कहीं हल्की बारिश हुई। पहाड़ों पर हल्की- फुल्की बारिश के चलते अधिकांश क्षेत्रों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया है।
मंगलवार को प्रदेश के 46 जगह जंगलों में आग लगी। इसमें गढ़वाल में 20 और कुमाऊं में 24 जगह जंगलों में आग लगी हुई है। जिससे 52 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, प्रदेश में अब तक वनाग्नि की 400 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी है। गर्मी के कारण प्रदेश के जंगल भी आग से धधक रहे हैं।

इन चार जिलों में बारिश की सम्भावना

प्रदेश में अब बारिश राहत बनकर बरसने वाली है। पहाड़ों में मौसम का मिजाज आज बदला रहेगा, हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की उम्मीद भी है, यह बदलाव मौसम को सुहावना बना देगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में जहाँ पिछले कुछ दिनों से सूरज की गर्मी बढ़ रही थी वह बारिश राहत पहुंचाएगी।

तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।