ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में शव मिलने से सनसनी, 20 वर्षों से आश्रम में सेवा कर रहा था लकी

ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम के एक फैमिली क्वाटर में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव मिला। जिसके बाद से पूरे आश्रम में में अफरा-तफरी मच गई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Parmarth Niketan: Man working in Parmarth Niketan found dead
Image: Man working in Parmarth Niketan found dead

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमार्थ निकेतन में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक व्यक्ति परमार्थ निकेतन का ही कर्मचारी था।

Man working in Parmarth Niketan found dead

जो कि करीब पिछले 20 सालों से परमार्थ निकेतन में अपनी सेवाएं दे रहा था। संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने पर तुरंत ही घटना की सूचना लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान लक्की सिंह के रूप में हुई है। जिनकी उम्र 40 है, और परमार्थ निकेतन परिसर के बैक साइड में ही उनका फैमिली क्वार्टर है। जहां वे अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे।

क्वाटर में मिला शव

हमेशा की तरह लक्की सिंह 20 अप्रैल की रात को ड्यूटी के बाद अपने फैमिली क्वार्टर में अपने परिवार के साथ सोने चला गए। लक्की सिंह की पत्नी अपने दोनों बेटे अलग कमरे में सो थी और लक्की सिंह दूसरे कमरे में अकेला सो रहा था। सुबह जब उनकी पत्नी ने लक्की सिंह के कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाया पर दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद उनको अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने आश्रम के अन्य लोगों को बुलाया। उन्होंने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, अंदर देखा तो लक्की सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा था।आश्रम के अन्य कर्मचारियों ने लक्की सिंह को आनन फानन में उपचार के लिए AIIMS ऋषिकेश पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने लक्की सिंह को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी रवि सैनी

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने परमार्थ निकेतन आश्रम में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर है। जल्द ही लक्की सिंह की मौत का कारण पता लगा जाएगा।