Uttarakhand Weather: हीटवेव से मिलेगी राहत, जानिए IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा इससे तापमान में वृद्धि होगी जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast : Uttarakhand Weather Forecast 25 April 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 25 April 2024

देहरादून: प्रदेश में पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। दिनभर चलने वाली हवाओं से धूप की तपिश से कुछ राहत मिल रही है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है जबकि अन्य जगहों पर मौसम सामान्य रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast 25 April 2024

उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है साथ ही चटख धुप भी खिल रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम केंद्र देहरादून ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना बताई है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भी बादल छाए रहने के आसार हैं जिससे लोग हीटवेव से राहत मिलेगी। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदाबांदी की सम्भावना। इस सप्ताह के अंत तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था।