मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सूरज की आंख-मिचौली के बीच आज सूरज अपना प्रचंड रूप दिखाएगा। क्योंकि आज यानी शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहने वाला है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 26 April
देहरादून: राजधानी का पारा आज 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन हो सकता है। दून सहित राज्य के 6 जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी हुआ है।
Uttarakhand Weather Forecast 26 April
उत्तराखंड में अधिकांश क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के साथ गर्मी की तपिश बढ़ने लगी है। हालाँकि पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी देहरादून का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है जिससे आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहने वाला है। वहीं राज्य के 6 जिलों देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तेज हवाएं चलने की सम्भावना है। जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर और पौड़ी जनपद में भी तेज से मध्यम हवाएं चलने का अनुमान है और मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी का झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने इस साल मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।
इस बार सामान्य से ज्यादा बरसेगा मानसून
मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। डॉ विक्रम सिंह के अनुसार इस साल 60 फ़ीसदी अधिक बारिश हो सकती है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मानसून की तैयारी को लेकर में बैठक में डॉक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि मौसम विभाग लगातार मौसम संबंधी जानकारी का अलर्ट भेजता रहता है। इसका पालन किया जाए तो आपदाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस था। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।