Uttarakhand: 80 फीट गहरी खाई में गिरी थार, दुर्घटना में श्रीनगर के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत

देर रात श्रीनगर में नेशनल हाइवे पर हुए सड़क दुर्घटना में मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की मृत्यु हो गई है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
थार दुर्घटना में प्रोफेसर की मृत्यु: Srinagar Medical College Assistant Professor Died in Road Accident
Image: Srinagar Medical College Assistant Professor Died in Road Accident

श्रीनगर गढ़वाल: कानपुर निवासी डॉक्टर विक्टर मसीह की कार देर रात अनियंत्रित होकर 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही उन्हें रेस्क्यू किया गया और फिर बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Srinagar Medical College Assistant Professor Died in Road Accident

श्रीनगर से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है जहाँ बीते रात श्रीनगर में NH-58 पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की थार कार सड़क से 80 फिट नीचे खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी तब वे घटनास्थल पहुंचे और तुरंत दुर्घटना की सूचना कीर्तिनगर पुलिस को दी। जिसके बाद आनन फानन में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर डॉक्टर को रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया। लेकिन अत्यधिक गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरा मेडिकल कॉलेज स्तब्ध है।

ब्लड बैंक में कार्यरत थे डॉक्टर

डॉक्टर विक्टर मसीह पुत्र अजीत मसीह मूलरूप से आवास विकास अंबेडकरपुरम कल्याणपुर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे। वर्तमान में वे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर ब्लड बैंक में कार्यरत थे। देर रात वाहन थार से आते समय अचानक उनका नियंत्रण खो गया और गाड़ी खाई में जा गिरी जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया।