Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का एम.आई.17 हैलीकॉप्टर लगा दिया है। रविवार सवेरे से शुरू हुए इस मिशन में हैलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई।
आजकल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हर तरफ जंगलों में आग लगी हुई है। इस साल बारिश कम होने के कारण सूखे जंगल जगह-जगह जल रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और वन विभाग लगातार लगे हुए हैं। आग इतनी तेज बढ़ गई है कि दोनों विभागों के अलावा आर्मी के जवान भी आग पर काबू पाने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच गहन बातचीत के बाद फैसला लिया गया कि आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद ली जाए।
राज्य सरकार ने प्रदेश में बढ़ रही आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर लगा दिया है। शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई। सुबह हवा और पानी की व्यवस्था देखने के बाद करीब 7 बजे हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बकेट (बाल्टी) में पानी भरा और आग बुझाने के मिशन पर निकल गया। इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2021 में अनियंत्रित वनाग्नि के चलते एम.आई.17 हैलीकॉप्टर का आग बुझाने की जिमेदारी दी गई थी।