Uttarakhand Weather: गर्मी ने तोड़ा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड, आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

प्रदेश में गर्मी अपने तेवर दिखाने लग गई है अप्रैल का महीना जाते-जाते पिछली गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ गया और पारा 37 डिग्री सेल्सियस से भी पार हो गया, आज कुछ राहत का अनुमान लगाया जा रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 27 April
Image: Uttarakhand Weather Forecast 27 April

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Forecast 27 April

उत्तराखंड में इस सीजन में पहली बार दून में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। प्रदेश में शुक्रवार को गर्मी ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते शुक्रवार को दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आसार हैं। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी जिस तरह से अपने तेवर दिखा रही है उससे मई और जून में होने वाली गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बार गर्मी जमकर लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिन राजधानी देहरादून में शनिवार एवं रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना है। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बिजली चमकने व हल्की वर्षा होने के आसार हैं। 4000 मी से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

बदला मौसम हुई बारिश

आज सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे बीते कई दिनों से सता रही गर्मी से भी बारिश ने लोगों को आज राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से पहाड़ों में आज बारिश की चेतावनी दी गई थी।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 था। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।