लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में एक युवक और युवती नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। SDRF टीम ने दोनों की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Boy and Girl drowned in Ganga at Lakshman Jhula Rishikesh
ऋषिकेश: मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़ ऋषिकेश, हरिद्वार में उमड़ रही है। पर्यटक ऋषिकेश में गंगा के घाटों पर आनंद ले रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही पर्यटकों के ऋषिकेश में गंगा नदी में डूबने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते हुए नोएडा के एक युवक व एक युवती नदी के तेज बहाव के साथ बह गए। जल पुलिस टीम और एसडीआरएफ नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अब दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
Boy and Girl drowned in Ganga at Lakshman Jhula Rishikesh
लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ पर्यटकों का ग्रुप ऋषिकेश में घूमने आया था। ये आठों लोग साथ में लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गए थे। गंगा में नहाने के दाैरान एक युवक और युवती नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।
दो लोग नदी में डूबे और एक बेहोश
पुलिस अधिकरियों के अनुसार नदी में डूबने वाली युवती का नाम नेहा, पुत्री शिवदत्त, उम्र 29 वर्ष, पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी है। युवक का नाम साहिल गुप्ता, पुत्र सुनील कुमार, गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी है। उनकी ही साथी लड़की साक्षी कुमारी, पुत्री मनोरंजन मजूमदार,उम्र 29 वर्ष, निवासी सेक्टर 74 नोएडा नदी के तेज बहाव में आने से बेहोश हो गई। जिसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवक और युवती की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन अब तक उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
नोएडा से आया आठ लोगों का ग्रुप
नोएडा से आए आठ लोगों के ग्रुप में से एक (साक्षी) हॉस्पिटल में भर्ती हैं। और दो (नेहा और सुनील) लोगों की तलाश जारी है। और बाकी लोग ये हैं...
श्रेया मजूमदार, पुत्री पंकज मजूमदार, उम्र 17 वर्ष, निवासी सेक्टर 74 नोएडा।
नमन कुमार, पुत्र संदीप कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेक्टर 74 नोएडा।
अनुप्रिया कश्यप, पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश।
चाहत, पुत्री प्रेम कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी सेक्टर 74 नोएडा।
अंकुर आनंद, पुत्र अशोक सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी जगदीशपुर भागलपुर।