Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुड़की: युवा पीढ़ी में बढ़ते रील के पागलपन के कारण एक युवती की जीवनलीला समाप्त कर दी। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आजकल के युवाओं में रील का शौक बहुत जोरों पर चल रहा है और ये शौक खतरनाक होता जा रहा है। ताजा मामला रुड़की से सामने आया है। यहां पर रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवती की सहेली ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार वैशाली उम्र 20 वर्ष निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला (रुड़की) में अपने मां नरेश के घर शिवपुरम में रहती थी। बीते बुधवार शाम लगभग छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक घूमने गई थी इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं। तभी अचानक हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी, उसकी चपेट में वैशाली आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिर सहेली ने परिवार को बताया और जिसके बाद सभी पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
“कृपया सावधानी से होश में रहकर डिजिटल वाहवाही बटोरने के लिए पहले अपने आस-पास के वातावरण से भी सचेत रहें”।