प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं।
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 02 May 2024
देहरादून: आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। चटख धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की सम्भावना है।
Uttarakhand Weather Forecast 02 May 2024
मंगलवार शाम को प्रदेश के 4000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। इसके बाद से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी कुछ दिनों के लिए प्रदेश मं शुष्क मौसम का अनुमान लगाया गया है। मैदानी क्षेत्रों में धूप की चटख खिल सकती है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादलों की संभावना है।
आज उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। धूप की चटख से तापमान में वृद्धि की संभावना है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।
चारों धामों में तापमान
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार की देर शाम से ही मौसम ने करवट बदल ली। गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी बर्फबारी हुई। वहीं चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई, केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी जारी है। वहीं बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। जिससे मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
तापमान की स्थिति
देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.4 दीगर और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।