Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: आज के टाइम में लोगों के लिए भक्ति और धार्मिक स्थल केवल रील्स तक सीमित रह गए हैं। धार्मिक स्थलों पर भक्तों से ज्यादा रील्स बनाने वाले लोग नजर आते हैं।
रील्स में फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। यही हाल उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों का भी हो रखा है। कई लोग वीडियोस बनाने के लिए मंदिरों के बाहर हुक्का पीते हैं तो कई लोग घटिया और अपमानजनक गानों पर नाचते हैं और धार्मिक स्थलों की शांति भंग करते हैं। ऐसे में जो लोग जो भक्त लोग मंदिरों में अपनी श्रदा से आते हैं उनको असुविधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही इन लोगों को देखकर छोटे बच्चे भी उनसे सीख कर वही सब करना शुरू कर देते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो हरिद्वार हरकी पैड़ी से सामने आया है। यहां पर युवक-युवती भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक वीडियो बनाते दिख रहे हैं। वहीं आस-पास खड़े लोगों ने भगवा कपड़ों में अभद्र रील बनाने का कड़ा विरोध किया। जिसके बाद युवक-युवती वहां से चलते बने।
मामले का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि जो भी लोग वीडियो बनाने के लिए धार्मिक स्थलों पर इस तरह की अश्लीलता फैला रहे हैं, उन लोगों पर आगे से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि कोई भी व्यक्ति धार्मिक स्थलों पर सनातन धर्म को अपमानित करने का कार्य न कर सके। नितिन गौतम ने आगे कहा कि हरिद्वार गंगा सभा अब हरकी पैड़ी क्षेत्र में होर्डिंग और पोस्टर लगवाएगी, और पोस्टर्स में साफ-साफ लिखा होगा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में रील्स बनाना आपराधिक श्रेणी में आता है। उन्होंने ये भी कहा कि गैर हिन्दू हरकी पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश न करें, इस सूचना को भी पोस्टरस में साफ-साफ लिखा जाएगा।