आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और चटख धूप खिलने की सम्भावना है। जिससे तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। शनिवार से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है।
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 03 May 2024
देहरादून: प्रदेश में शनिवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज- चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज अंधड़ चलने के आसार हैं।
Uttarakhand Weather Forecast 03 May 2024
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और प्रदेशभर में तेज धूप खिल रही हैं। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहाना बना हुआ है और अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सुबह शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। गुरुवार को देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। हालांकि सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हुई। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का प्रभाव देहरादून के मौसम पर भी था जिससे सुबह को हल्की ठंड महसूस हो रही थी।
आज के मौसम का पूर्वानुमान
विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। धूप की तेज़ रोशनी मैदानों से लेकर पहाड़ों तक बरकरार रहेगी। इससे तापमान में 1 डिग्री से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। शनिवार से प्रदेश में फिर से मौसम की करवट बदल सकती हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बादलों की छाए रहने की संभावना है, इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ और कई जगहों पर बौछारें हो सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
इस साल अच्छी बारिश और भीषण ठण्ड पड़ेगी
जीबी पंत कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार, जून से ला नीनो का प्रभाव महसूस होने लगेगा। इसके परिणामस्वरूप मानसून उत्तर भारत में समय पर पहुंचेगा। इसके साथ ही अच्छी बारिश के साथ-साथ भीषण ठंड भी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई से शुरू ''अल नीनो'' प्रभाव के चलते सर्दी भी कम पड़ी और अप्रैल-मई में अमूमन होने वाली बारिश भी नहीं हुई है। अब अल नीनो कमजोर पड़ रहा है, डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि जून से ला नीनो का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इससे मानसून उत्तर भारत में समय से पहुंचेगा। साथ ही इस बार अच्छी बारिश और भीषण ठंड पड़ेगी। “ला नीनो अल नीनो” के विपरीत होता है। भारत में इससे ठंड बढ़कर तीखी हो जाती है और मानसून में अच्छी बारिश का कारण बनता है।
तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।