उत्तराखंड: मसूरी में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत एक घायल

पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार सुबह तड़के एक दर्दनाक हादसे हो गया जिसमें में तीन लोगों की मौके पर, और दो लोगों की अस्पताल में मौत हुई।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Road Accident In Mussoorie: Road Accident In Mussoorie Three Died And Three Injured
Image: Road Accident In Mussoorie Three Died And Three Injured

देहरादून: शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा, जिसमें छह लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident In Mussoorie Five Died And One Injured

पहाड़ों में आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे की खबर सामने आती है, इसी बीच आज सुबह पहाड़ों की रानी मसूरी एक दर्दनाक हादसे से दहल गई। बताया जा रहा है कि चूनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिर गया। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अग्निशमन अधिकारी डीएस तड़ियाल ने बताया कि तीन कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनमें से दो घायल व्यक्तियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। और एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।