Uttarakhand Weather: आज 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बौछार की संभावना है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 04 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 04 May 2024

देहरादून: बीते कुछ दिनों से प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन आज मैदानी इलाकों में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Uttarakhand Weather Forecast 04 May 2024

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम सूखा और शुष्क हो गया है, जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। पहाड़ों में आंशिक बादल छाए हुए हैं और वर्षा के आसार बने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की छाया और हल्की बौछारें देखने को मिलेगी। हालांकि निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

इन 5 जिलों में झमाझम होगी बारिश

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाओं के चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इन क्षेत्रों में बारिश के आसार भी हैं। इन जनपदों के कुछ क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

लगातार बढ़ रहे हैं आग के मामले

मौसम की बेरुखी के कारण जंगलों में आग लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को वनाग्नि की 64 घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं, इनमें गढ़वाल में 30, कुमाऊं में 29 और वन्य जीव क्षेत्र में पांच घटनाएं शामिल हैं। 24 घंटों में 74.67 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया है। जंगलों में लगी आग के कारण धुंआ फैल रहा है। इसके चलते उत्तरकाशी, श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में धुंआ फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है। हवा के साथ जंगलों की राख भी लोगों के घरों तक पहुंच रही है जिसके कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।