प्रदेश में पारा चढ़ने के साथ गर्मी चरम पर पहुंच गई है, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। आज कुछ जिलों में बारिश और आंधी के आसार हैं।
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 06 May 2024
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी प्रदेश के चार जनपदों में बारिश की आशंका है जिससे जंगलों की बेकाबू आग पर थोड़ा नियंत्रण होगा। मैदानी क्षेत्र रुद्रपुर-हरिद्वार में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather Forecast 06 May 2024
उत्तराखंड में अभी पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है जिस कारण पारा चढ़ने के साथ गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है, मैदानी क्षेत्रों के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से सेहत बिगड़ रही है। वहीं चिलचिलाती गर्मी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जंगल की आग तेजी से फैल रही है और तापमान में जबरदस्त इजाफा हो रहा है।
इन जिलों में बारिश की सम्भावना
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के जनपद उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है और इन जिलों की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा और लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
गर्मी से आग हो रही बेकाबू
उत्तराखंड में इस फायर सीजन में अब तक 910 घटनाओं में 1144 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। सुलगते जंगलों की आग रिहाइशी क्षेत्रों तक पहुंचने के कारण संकट भी बढ़ गया है। इस चिलचिलाती गर्मी के कारण जंगलों की आग भी बेकाबू हो रही है। जिसकी चपेट में आकर अब तक पांच की मौत और पांच लोग घायल हो चुके हैं।
तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री व न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।