Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: मोरी में आंधी तूफान की वजह से एक भारी भरकम चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में बाइक आ गई जिसमें सवार दो युवकों की जान चली गई। इस घटना के बाद मृतकों के घर पर कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे मोरी से कुछ ही दूरी पर पुरोला-मोरी रोड पर हिसरा बैंड के पास आंधी तूफान की वजह से अचानक एक चीड़ का पेड़ बाइक सवारों पर आ गिरा, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा अचानक हुआ जिस कारण उन्हें थोड़ा भी संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद से लोगों को इस मार्ग पर आवाजाही करने में डर लग रहा है।
मोरी के तहसीलदार जबर सिंह ने बताया कि तेज आंधी तूफान होने से चीड़ का पेड़ दो बाइक सवारों पर गिरा है। जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई, शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी भेजा गया है। मृतकों की पहचान प्रकाश चंद जो कि सरकारी स्कूल में शिक्षक थे और दूसरा शाहिद जो नाई का काम करता था के रूप में हुई है। राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।