Uttarakhand Weather: गर्मी हर रोज तोड़ रही है रिकॉर्ड, आज हीट वेव का अलर्ट जारी

प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं, नियमित तापमान में हो रही वृद्धि से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 07 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 07 May 2024

देहरादून: आज पहाड़ों में कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 07 May 2024

उत्तराखंड में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है जिससे गर्मी बढ़ने लग गई है और दूसरी तरफ प्रदेश में वनाग्नि ने विक्राल रूप धारण कर लिया है जिसके चलते पहाड़ों पर धुंध छाई हुई है। गर्म हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आगामी दिनों में तापमान बढऩे की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने इसे लेकर एक विस्तृत एडवाजरी भी जारी की है। उन्होंने गर्मी से संबंधित बीमारियों के बढ़ते खतरे से निपटने एवं बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। फिलहाल तापमान में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

एडवाइजरी में दिए गए सख्त निर्देश

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जारी किये गए एडवाइजरी में कहा है कि हीट वेव से संबंधित बीमारियों के लक्षणों की त्वरित पहचान, निगरानी और रिपोर्टिंग के लिए चिकित्सा अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। साथ ही समस्त चिकित्सा ईकाईयों में आवश्यक दवाइयों, आईवी फ्लूडस, आइस पैक, ओआरएस और आवश्यक उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। सभी चिकित्सा ईकाईयों पर ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। समस्त चिकित्सा ईकाईयों में रेट वाटर हारवेस्टिंग एवं वाटर रिसाइक्लिंग के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।

गर्मी से बचने के लिए ये उपाय अपनाएं

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि गर्मी जानलेवा भी हो सकती है इसलिए इसमें सावधान रहना बहुत जरूरी है। गर्मी लगने से कमजोरी, चक्कर आना, अत्याधिक थकान, जी मचलना, शरीर में ऐंठन, तेज धड़कन व भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए आजकल दिनभर में खूब पानी पिएं। साथ ही ओआरएस और घर में बने पेय पदार्थ जैसे शिकंजी, नारियल पानी, छांछ का उपयोग करें। जब भी बहार निकलते हो तो धूप से बचने के लिए चश्मा, टोपी व छाते का उपयोग करें। उन्होंने सलाह दी कि उच्च प्रोटीन पदार्थों का सेवन सीमित किया जाए एवं बासी भोजन से बचा जाए।

तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस था वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।