Uttarakhand Weather: 11 से 13 मई तक राज्य में बारिश का अलर्ट, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप से पारा लगातार बढ़ रहा है और जनजीवन बेहाल है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 08 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 08 May 2024

देहरादून: हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड में लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की-फुल्की बारिश से ही जंगलों में लगी आग से राहत मिलने की उम्मीद है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Forecast 08 May 2024

उत्तराखंड में आज मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जिलों में हल्की से मध्‍यम बारिश हो सकती है और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की सम्भावना भी है तथा सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

चार धाम के लिए श्रद्धालु तैयारी करके आएं

मौसम केंद्र देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को मौसम का अपडेट मुहैया कराया है जिसके तहत उत्तराखंड में 11 मई से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि 11 से 13 मई तक राज्य में हल्की बारिश होने के आसार हैं और लेकिन उच्च हिमालय क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है और दूसरी तरफ 11 मई से बारिश का सिलसिला प्रदेश में रहेगा। तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा पर भी इसका असर पड़ेगा।मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।