बीते बुधवार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बादल फ़टे, जिनसे सड़कें क्षतिग्रस्त हुई और बादल फटने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आईएमडी ने 13 मई तक उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 09 May 2024
देहरादून: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मैदानी और पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश बताई गई है। प्रदेश के 8 जिलों में गर्जन के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।
Uttarakhand Weather Forecast 09 May 2024
उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग कहर बन कर टूट रही थी लेकिन अब इंद्र देवता इतने मेहरबान हुए कि राज्य में अब बारिश से मुशीबत का सामना करना पड़ रहा है। राज्यों के कई क्षेत्रों में बारिश होने से जंगलों की आग काफी हद तक शांत हो गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश ने मौसम सुहाना हो गया है। रात से बारिश का सिलसिला जारी है और जंगलों में फैली धुंध अब साफ हो गई है। प्रदेश में अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर में बादल फटा है और पुरोला उत्तरकाशी में जमकर ओले गिरे हैं, बादल फटने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, प्रदेश में कई जगहों पर घंटों से हाइवे बंद हैं।
आज के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की मुताबिक आज राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहेगा और जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट रहेगा। 10 से 12 मई को बारिश के साथ हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है। वहीं आईएमडी ने 13 मई तक उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है और यात्रियों को बारिश के दौरान पहाड़ की यात्राओं पर जाने से बचने की अपील की है।
तापमान की स्थिति
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।