Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: मौके पर परिजनों को बुलाया गया और महिला को उतारकर क्षेत्र के ही निजी अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित का दिया। पुलिस की प्रारंभिक जाँच में महिला के मानसिक तनाव की संभावना सामने आई है।
हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र से एक दुखभरी खबर आ रही है यहाँ पर मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने महिला को फंदे से निकालकर निजी अस्पताल अस्पताल लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया और बताया कि महिला ने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया होगा, जाँच पूरी होने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।
देर रात सनलाइट एनक्लेव फेज दो निवासी दीपक सिंह कठायत की पत्नी मीना कठायत (43) को परिजनों ने दुपट्टे के सहारे कमरे में पंखे पर लटके हुए देखा। इसके बाद पुलिस ने महिला को एसटीएच पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने जब परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि मीना पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी और उसका इलाज भी चल रहा था, मृतका के दो बेटे हैं। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।