CBSE 10-12 Result 2024: देहरादून रीजन देशभर में 11वें स्थान पर, यहां देखें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट आज 13 मई 2024 को जारी कर दिए गए हैं, जिसमें इस वर्ष इस वर्ष 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
CBSE Result 2024: CBSE 10th and 12th Result 2024
Image: CBSE 10th and 12th Result 2024

देहरादून: 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है, लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का 85.12 फीसदी रहा और 12वीं में देशभर के 17 रीजन में से देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है।

CBSE 10th-12th Result 2024

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता हैं। इस साल सीबीएसई में 10वीं का रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा और यह पिछले साल से 0.48 फीसदी अधिक रहा। पिछले साल 10वीं में 93.12 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जबकि सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 87.98% छात्र पास हुए हैं। देशभर में तिरुवनंतपुरम का पास परसेंटेज सबसे अधिक है यहाँ का पास परसेंटेज 99.91 फीसदी रहा।

देशभर में देहरादून 11वें स्थान पर

देशभर में तिरुवनंतपुरम का पास परसेंटेज सबसे अधिक है यहाँ का पास परसेंटेज 99.91 फीसदी रहा। 12वीं में देशभर के 17 रीजन में से देहरादून रीजन इस बार 11वें स्थान पर रहा है यहाँ का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा जो बीते वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत तक बढ़ा है। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, ज्योतिबा फूले नगर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं। बोर्ड के अधीन कई अटल उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी दूसरी बार बोर्ड परीक्षा दी है।