Uttarakhand Weather Update: आज दून समेत सात जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के चलते तामपान 40 के आस-पास पहुँच गया है जिस कारण बीते गुरुवार को सबसे गर्म दिन रहा, वहीँ आग की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ने लगी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 17 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 17 May 2024

देहरादून: मौसम विभाग की मानें तो आज से लेकर आगामी 20 मई तक प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की सम्भावना है। इस दौरान यात्रियों को पहाड़ों में कम से कम सफर करने की सलाह दी है।

Uttarakhand Weather Forecast 17 May 2024

उत्तराखंड में अभी मौसम शुष्क है और भीषण गर्मी पड़ रही है, विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। दून में अधिकतम तापमान सामान्य चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। गुरुवार को देहरादून व हल्द्वानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे।

आज से 20 मई तक बारिश की सम्भावना

प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के संभावना जताई है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जनपदों में बिजली भी चमक सकती है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में ये बदलाव आगामी 20 मई तक देखा जा सकता है।

फिर बढ़ने लगी आग की घटनाएं

तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में आज की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ने लगी है। गुरुवार को 24 घंटे के भीतर सात नई घटनाएं दर्ज की गई और इसमें कुल 9 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। भीषण गर्मी के चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है और आम जनता बिजली कटौती से भी परेशान है। शहर में कई इलाकों में दिनभर बिजली गायब हो रही है, लोड बढ़ाने के कारण जगह-जगह फाल्ट भी आ रहा है।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.0 दीगर और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस था. जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी कार्यक्रम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।