Uttarakhand Weather Update: गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी

प्रदेश में गर्मी ने अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इस बार गर्मी का ऐसा रूप देखकर हर कोई हैरान है। राज्य में सर्वाधिक तापमान देहरादून में 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 18 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 18 May 2024

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में और अधिक इजाफा होगा। पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 18 May 2024

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ने हुए तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। उत्तराखंड में फिलहाल राहत की कोई भी उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को छह साल बाद सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ हीट वेव का खतरा भी लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को न सिर्फ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दून में तापमान शनिवार को 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जो दस साल में सबसे ज्यादा होगा।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 18 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी गढ़वाल सहित पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। इन जनपदों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.01 डिग्री सेल्सियस था. जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.01 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी कार्यक्रम तापमान 30.02 और न्यूनतम तापमान 13.01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।