Uttarakhand Weather Update: चारधाम सहित 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मैदानों में हीट वेव का अलर्ट

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को खूब परेशान करके रखा है, गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 20 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 20 May 2024

देहरादून: गर्मी का प्रकोप मैदानों में फिर से सताने लगा है और राजधानी में तो गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है यहाँ तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। वहीं राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के चलते बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

Uttarakhand Weather Forecast 20 May 2024

इन दिनों उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से सभी बेहाल है, तापमान इतना अधिक बढ़ चुका है कि मैदानी क्षेत्रों में पिछले 10 वर्षों के भी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। बीते रविवार को भी मैदानी जिलों में दिनभर गर्मी की तपिश बरकरार थी। दोपहर में लू के थपेड़ों ने बाजार की गतिविधियों को शांत कर दिया। दिन के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर के बाद हुई बारिश से लोगों को हल्की राहत मिली है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की आशंका है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और मैदानी इलाकों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।