गढ़वाल की नेहा भंडारी बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट, दादा गढ़वाल राइफल से हैं हवलदार रिटायर्ड

नेहा ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पर अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित क्षेत्र मे ख़ुशी की लहर है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Neha Bhandari became Nursing Lieutenant: Neha Bhandari Selected For The Post of Lieutenant in Indian Army
Image: Neha Bhandari Selected For The Post of Lieutenant in Indian Army

टिहरी गढ़वाल: नेहा भंडारी ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार से बीएससी नर्सिंग की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में देशभर में कुल 198 सीटें निर्धारित थी जिसमें उन्हें 110वीं रैंक प्राप्त हुई।

Neha Bhandari Selected For The Post of Lieutenant in Indian Army

प्रदेश में जहां मूलभूत सुविधाओं को लेकर पलायन हो रहा है। वहीं पहाड़ों में रहकर बेटियां अपनी कामयाबी का लोहा मनवा रही हैं। यह कारनामा करके दिखाया है जनपद टिहरी की नेहा भंडारी ने। इनका चयन भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। यह सफलता नेहा को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण करके प्राप्त हुई है।

नेहा ने की 110वीं रैंक प्राप्त

नेहा भंडारी किसान बलवीर सिंह भंडारी और विमला देवी की पुत्री हैं और ये कुंजणी पट्टी के पिपलेथ (गणधार) निवासी हैं। इन्होने अपनी माध्यमिक शिक्षा नरेंद्रनगर स्थित श्री गुरुराम राय स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद नेहा ने वर्ष 2023 में राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार से बीएससी नर्सिंग की डिग्री हांसिल की। नेहा ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस परीक्षा में 110वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पर अपनी जगह बनाई है। नेहा के दादा स्व. बचन सिंह भंडारी गढ़वाल राइफल से हवलदार रिटायर्ड हुए थे और ताऊ विजयपाल भंडारी भी इसी रेजीमेंट से सूबेदार रिटायर्ड हैं। उनकी इस सफलता से परिवार में ख़ुशी का माहौल है सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।