Uttarakhand Weather Update: आज 6 पर्वतीय जिलों में होगी बारिश, मैदानों में हीट वेव का सिलसिला जारी

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का सितम जारी है बीते दिन तेज धूप के कारण हीट वेव का सिलसिला बना रहा। हालांकि पहाड़ों में बौछारें पड़ने से प्रदेशभर में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 22 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 22 May 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तपिश बेहाल करेगी। उम्मीद है कि 20 जून के आसपास मॉनसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।

Uttarakhand Weather Forecast 22 May 2024

उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी इलाकों में गर्मी कहर बरसा रही है। अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी से आमजन बेहाल है। शुष्क मौसम के बीच चटख धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। अभी तेज धूप और सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगले महीने जून में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। हालांकि 15 जून के आस-पास प्रदेश में प्री-मानसून की सम्भावना भी बनी है। यदि हवाओं की गति सही रही तो 20 जून तक मॉनसून उत्तराखंड में पहुँच सकता है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान में आज प्रदेश के छह पर्वतीय जिलों में गरज चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वही मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही मौसम शुष्क रहने की आशंका है। आज राज्य के छह पर्वतीय जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में कुछ जगहों पर तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

तापमान की स्थिति

राजधानी का तापमान चार दिनों से 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा था। मंगलवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।