उत्तराखंड: 50 हजार में बिक गया अधिशासी अभियंता, विजिलेंस ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

विजिलेंस की टीम ने लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Executive Engineer Arrested For Taking Bribe: Executive Engineer Arrested For Taking Bribe Of Rs 50 Thousand
Image: Executive Engineer Arrested For Taking Bribe Of Rs 50 Thousand

हल्द्वानी: अधिशासी अभियंता द्वारा बिल पास करने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत ली जा रही थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन कर अधिकारी को नैनीताल के एक रिसोर्ट से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Executive Engineer Arrested For Taking Bribe Of Rs 50 Thousand

विजिलेंस के सीओ अनिल सिंह मनराल से मिली जानकारी के अनुसार लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल निवासी केदारपुरम मोथरो वाला (देहरादून) हाल निवास मुकुल विहार, लालडांठ बाईपास रोड (हल्द्वानी) को शिकायतकर्ता की शिकायत पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

50 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

शिकायतकर्ता ने विजलेंस टीम को सूचना दी थी कि वह सिंचाई विभाग में ठेकेदार है और उन्हें पिछले वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गूल निर्माण का ठेका मिला था। जिसमें लगभग 10 लाख रुपये का कार्य ठेकेदार द्वारा किया गया। इसका पूर्व भुगतान उन्हें दो बार में किया गया था। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। लेकिन ठेकेदार रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने सतर्कता अधिष्ठान को इसकी सूचना दी।

अधिकारी को रिसोर्ट में रंगे हाथ पकड़ा

ठेकेदार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान को दी गई जानकारी सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुये बीते 22 मई को देर शाम नया गांव कालाढुंगी ,नैनीताल में स्थित एक रिसोर्ट में नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कर जांच की जायेगी।

जनता यहाँ कर सकती है शिकायत

विजिलेंस के सीओ अनिल सिंह मनराल ने जनता को सूचित करते हुए बताया कि यदि कहीं से भी कोई रिश्वत की मांग करता है, तो आप उसकी शिकायत विजिलेंस के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हेल्पलाइन नम्बर 9456592300 पर कर सकते हैं।