पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश ने गर्मी से थोड़ी निजात दिलाई, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बावजूद तेज धूप का सितम जारी रहा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 23 May 2024
देहरादून: बीते दिन पौड़ी और उत्तरकाशी जिलें में अतिवृष्टि से खासा नुकसान हुआ है। बारिश से जहाँ गर्मी से राहत मिली है वहीं कई गावों में यह आफत बन गई है। मूसलाधार बारिश से घरों-दुकानों में मलबा घुस गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 10 जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
Uttarakhand Weather Forecast 23 May 2024
प्रदेश में मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है, जहाँ भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे वहीं पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश ने राहत तो पहुंचा दी लेकिन साथ में लोगों को बहुत नुकसान भी झेलना पड़ा है। बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरु हो गया है यहाँ बारिश और ओलावृष्टि तो हुई है लेकिन मैदानी क्षेत्र हीट वेव की चपेट में अभी भी नज़र आ रहे हैं। उत्तरकाशी और पौड़ी में हुई अतिवृष्टि के कारण नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी के साथ ही बारिश की बौछारें भी पड़ रही हैं। बुधवार शाम की बारिश से कई पर्वतीय क्षेत्रों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, बारिश में नदी-नाले और गदेरे उफना गए हैं, कई जगह सड़के भी बंद है।
आज के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा और चंपावत में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और जोरदार हवाएं चलने की सम्भावना है। जबकि मैदानी इलाकों में दोपहर में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने के अलावा मौसम शुष्क रहने से भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।
तापमान की स्थिति
देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और 22.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।