चारधाम यात्रा मार्गों पर बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट.. जानिये उत्तराखंड का मौसम अपडेट

चारधाम यात्रा मार्ग के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Uttarakhand Weather Forecast 24 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 24 May 2024

चमोली: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में दो दिन मौसम बदलने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश से मैदानी इलाकों के तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में 24 और 25 मई को हल्की बारिश होने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 24 May 2024

प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लोगों पर कहर बरसा रही है। हल्की बारिश होने से तापमान नीचे आया था लेकिन इस सप्ताह एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में 24 और 25 मई को हल्की बारिश होने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आज मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने की आंशका जताई है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जबकि मैदनी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बरस रहा हो लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल भी मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी से हल्की राहत है और बारिश के आसार भी बने हुए हैं।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.06 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।