Uttarakhand Weather Update: 5 जिलों में बारिश की सम्भावना, मैदानों में खिलेगी चटख धूप

प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बदला है जबकि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 26 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 26 May 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के पांच जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

Uttarakhand Weather Forecast 25 May 2024

उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है, हर एक दो दिन छोड़कर बारिश दस्तक दे रही है लेकिन इससे कई स्थानों पर भारी नुकसान देखने को भी मिला है। राहत के साथ-साथ इंद्रदेव पहाड़ों में कहर भी बरसा रहे हैं। वहीं मैदानों की बात करें तो यहाँ पर बढ़ते तापमान ने आम जनता के हाल-बेहाल कर दिए हैं। पारे में हो रही लगातार वृद्धि से गर्मी की तपिश उमस पैदा कर रही है। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम शुष्क हो गया है।

इन जिलों में बारिश की सम्भावना

मौसम केंद्र देहरादून से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश के अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल दिखने की आशंका है और हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी करते हुए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई है। वहीं मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच भीषण गर्मी का कहर जारी है। 26 मई से पूरे राज्य में मौसम में बदलाव की उम्मीद है प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। खासकर पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं। आगामी 26 से 28 मई के बीच कई जिलों को येलो अलर्ट में रखा गया है।

चारधाम का तापमान

उत्तराखंड में वर्तमान में चार धाम यात्रा का पीक पॉइंट चल रहा है इस बीच चारधाम यात्रा रुट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मौसम विभाग ने यात्रा रुट पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तीर्थयात्रियों से अपील की है कि सभी दर्शनार्थी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुई ही यात्रा करें। इस बार सभी धामों में यात्रियों की भीड़ अत्यधिक है जिस कारण व्यवस्था बनाने में सरकार को भी मुश्किलों का सामना पड़ रहा है।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान डिग्री 38.2 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।