Uttarakhand Weather Update: अगले चार दिन इन 10 जिलों में बरसेगी आसमानी आफत

प्रदेश में गर्मी ने 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, तापमान 42 डिग्री के पार पहुँच चुका है। बढ़ती गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 27 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 27 May 2024

देहरादून: भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलने वाला है, पर्वतीय जिलों में अगले चार दिन आसमानी आफत बरसने वाली है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। लेकिन मैदानी इलाकों में अभी उमस भरी गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Uttarakhand Weather Forecast 27 May 2024

प्रदेश में आजकल मौसम की मार ने सबको परेशानी में डाल दिया है, उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। मैदानों से लेकर पहाड़ तक पूरा प्रदेश गर्म की मार झेल रहा है। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुँच गया है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर की चटख धूप के बीच लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुबह-शाम सुहावना बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में अभी गर्मी से कोई राहत मिलन की उम्मीद नहीं है और यहाँ मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। मैदानों में लू के थपेड़ों को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ 27 से 30 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन 10 जिलों में देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा में तेज आंधी के साथ बारिश की सम्भावना है।

तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान डिग्री 40.2 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।