Uttarakhand Weather Update: पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना, मैदानों में राहत नहीं

प्रदेश इस समय गर्मी की भीषण मार झेल रहा है, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ता पारा लोगों की परीक्षा ले रहा है। जबकि पहाड़ में कहीं-कहीं शाम को बारिश से राहत मिल रही है लेकिन दोपहर में पहाड़ों पर भी तेज धूप की तपिश बेहाल कर रही है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 28 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 28 May 2024

देहरादून: मैदानों से लेकर पहाड़ तक अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी की जा रही है, साथ ही हीट वेव भी चल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 जनपदों में बारिश की सम्भावना जताई है। जबकि मैदानों में अभी कोई राहत की उम्मीद नहीं है।

Uttarakhand Weather Forecast 28 May 2024

इस साल की गर्मियां पिछले सीजन के रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। मैदानों में लगातार दो दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। दोपहर के समय हीट वेव चल रही है जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। झुलसती गर्मी से परेशान लोग लू का शिकार बन रहे हैं, रात में भी पारा नीचे आने का नाम नहीं ले रहा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के भी यही हाल हैं भीषण गर्मी ने वहां पर भी लोगों को परेशान किया हुआ है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में झोंकदार हवाओं के साथ बौछारें होने से थोड़ी राहत मिल रही है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है साथ ही आसपास के क्षेत्रों में झोंकदार हवाएं चलने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा, राहत की अभी कोई आसार नहीं हैं।

तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस था। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टीवी का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।