Rishikesh: गाड़ी पर मजिस्ट्रेट लिखाकर दिखा रहा था रौब, पुलिस ने जज के बेटे को सिखाया सबक

ऋषिकेश में घूम रहे उत्तर प्रदेश के एक मजिस्ट्रेट का बेटा रौब दिखाता नजर आया। वह पुलिस चेकिंग के दौरान बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rishikesh News: Police Caught Judge Son in A Car Registered as Magistrate
Image: Police Caught Judge Son in A Car Registered as Magistrate

ऋषिकेश: मुनि की रेती थाना क्षेत्र में भद्रकाली चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी एक मजिस्ट्रेट लिखी हुई गाड़ी नज़र आई जिसमें मजिस्ट्रेट साहब तो नहीं थे लेकिन उनका बेटा और उसके दोस्त मौज काट रहा थे। बचकर निकलने से पहले उन्हें पकड़ लिया गया है और कार सीज कर कार्रवाही की जा रही है।

Police Caught Judge's Son in A Car Registered as Magistrate

इस मामले पर इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि चारधाम यात्रा के सीजन के चलते पुलिस चेकिंग टाइट कर दी गई है और यहाँ पर दिन-रात चौबीसों घंटे वाहनों की चेकिंग होती है। इसी दौरान आज की चेकिंग में एक यूपी की कार के शीशे पर मजिस्ट्रेट लिखा दिखाई दिया। जो चेकिंग से बचकर निकल रही थी। शक होने पर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कार को रोककर चेकिंग की तो पता चला इसमें कोई मजिस्ट्रेट साहब नहीं हैं बल्कि उनका साहिबजादा बेटा और उसके साथी मौजूद है।

बेटे को पिता का रौब दिखाना पड़ा भारी

इंस्पेक्टर ने बताया कि जब बेटे को पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया तो वह पिता के पद का रौब दिखाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और कार को सीज कर कब्जे में कर दिया है। साहिबजादा अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया हुआ था और ये सभी लोग भद्राकाली चौकी के पास शोर मचाते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन भी कर रहे थे। पुलिस इसपर कार्रवाही कर रही है।