Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: आज हरिद्वार के मोहम्मदपुर झाल में एक युवक ने शव अटका हुआ देखा, इसके बाद उसके पीछे लगातार तीन अन्य शव भी लटके मिले, युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर स्थानीय मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
बुधवार को यानी आज दोपहर के समय एक युवक ने मोहम्मदपुर झाल में एक शव को लटकते देखा जैसे ही वो आगे गया तो उसे एक के बाद एक कुल चार शव झाल पर अटके दिखाई मिले। जिसे देख वो डरकर चिल्लाने लगा, आवाज सुनकर स्थानीय लोग पास आए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शव बाहर निकाले। लेकिन अभी एक भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चारों युवकों ने अंडरवियर पहना हुआ है और सभी की उम्र लगभग 30-32 वर्ष बताई जा रही रही है। आशंका जताई जा रही है कि गंगनहर में नहाते समय युवक डूबे होंगे पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
देशभर में गर्मी के प्रकोप के चलते आजकल हर मैदानी क्षेत्रों से लोग नदियों के समीप बसे शहर जैसे ऋषिकेश, हरिद्वार में नहाने के लिए आते हैं और कई बार प्रशासन के मना करने के बावजूद भी लोग ऐसे स्थान पर नहाते हैं जहाँ पर पानी का बहाव तेज होता है या गहराई होती है। जिससे अनहोनी हो जाती है। इस सीजन भी बहुत से ऐसे मामले आए जहाँ नदी में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन फिर भी लोग सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।