Uttarakhand Weather Update: बुधवार रहा साल का सबसे गर्म दिन, आज इन 8 जिलों में बरसेंगें बादल

प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं, दोपहर में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मैदानों में तापमान 43 डिग्री तक पहुँच चुका है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 30 May 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 30 May 2024

देहरादून: बुधवार अभी तक इस साल का सबसे गर्म दिन रहा है, कल प्रदेश में उच्च तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया और इससे पहले वर्ष 2012 में 30 मई को 43.01 तापमान दर्ज किया गया था। 12 साल के बाद तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया है, मौसम विभाग ने आज आठ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई है।

Uttarakhand Weather Forecast 30 May 2024

इस समय पूरे देशभर में गर्मी ने सबको परेशान किया हुआ है, हर जगह गर्मी अपने पिछले स्तर से कई ज्यादा ऊपर पहुँच चुकी है। ऐसे में हमें गर्मी बढ़ने के मुख्य कारणों को समझना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे साथ ही कार्बन एमिशन पर भी नियंत्रण करना होगा। नहीं तो आने वाले समय में इससे भी कई और अधिक गर्मी पड़ सकती है। बात करते हैं प्रदेश के तापमान कि यहाँ नौतपा के चलते मैदान से पहाड़ तक लोग भीषण गर्मी का शिकार हुए बैठे हैं। मैदानी क्षेत्रों में पेड़ों के नीचे खड़े होकर भी लोगों को लू के थपेड़े पड़ रहे हैं।

बुधवार रहा साल सका सबसे गर्म दिन

पहाड़ों में ठण्ड की आस लगाए पहुँच रहे यात्री भी लू का शिकार हो रहे हैं और अभी बच्चों के स्कूल की छुटियाँ भी पड़ चुकी है तथा पहाड़ों पर वेकेशन मनाने आ रहे सैलानियों को गर्मी ने इस बार परेशानी में डाला हुआ है। मैदानी इलाकों में रेकॉर्डतोड़ गर्मी लोगों को झुलसा रही है। यहाँ दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है दोपहर में तो बाहर निकलना मतलब खुद को आग में झौंक देने जैसा है। बीते बुधवार को देहरादून में तापमान पिछले रिकॉर्ड तापमान से मात्र एक पॉइंट कम रहा। साल 2012 में 30 मई को 43.01 रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। रिकॉर्ड स्तर पर तापमान रहने से बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अभी राहत के आसार कम हैं। आज पर्वतीय जिलों रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी, चमोली, पौड़ी और नैनीताल में हल्की बारिश होने की संभावना है साथ ही देहरादून और पौड़ी में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 18.2 रिकॉर्ड किया गया।