Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: 14-15 मार्च को मध्यप्रदेश के जबलपुर के मिलेनियम कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता और भाई की हत्या कर दी थी। जिसके बाद नाबालिग फरार हो गई थी। लड़की मार्च महीने से फरार चल रही थी। अब नाबालिग लड़की को बुधवार को हरिद्वार में एक युवक के साथ भटकते हुए पकड़ा गया है।
हत्या के इस मामले में नाबालिग लड़की और एक मुकुल कुमार सिंह नाम का शख्स आरोपी पाए गए हैं। नाबालिग लड़की को पुलिस ने हरिद्वार में जिला हॉस्पिटल के निकट से हिरासत में लिया। वहीं युवक फरार हो गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में है।
पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, पूछताछ के दौरान लड़की ने पिता और भाई की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि पिता और भाई की हत्या करने के बाद वो मुकुल कुमार के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद वे लोग खुद को पुलिस से बचाते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार तक आ गए।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए जब चेकिंग अभियान चलाया तो, इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि हरिद्वार में जिला अस्पताल के पास में एक जोड़ा है। इसमें लड़के का नाम मुकुल कुमार सिंह है और उसके साथ एक लड़की भी है। इन दोनों को जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया गया तो इस बीच बचाव करते हुए मुकुल कुमार सिंह मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया। उसके बाद उससे पूछताछ की गई जिसमें लड़की ने अपना गुनाह मान लिया। पुलिस अब मुकुल कुमार सिंह की तलाश कर रही है।