Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: माँ ने पुलिस को पत्र लिखकर बताया कि उनका बेटा विधान गौतम 21 मई को काम के सिलसिले में एक कम्पनी के जरिए थाईलैंड गया उसके साथ उत्तराखंड के अन्य सात लड़के भी गए लेकिन अचानक उसका एक ऑडियो क्लिप आया जिसमें उसने बताया कि वह म्यांमार में बंधक बनाया गया है।
विदेशों में नौकरी करके मोटा पैंसा कमाने के फ्रॉड में आजकल कई युवा फंस रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रतीतनगर, रायवाला से आया है। यहाँ पर युवक विधान गौतम की माँ ने पुलिस को सूचना दी है कि उनके बेटे का एक ऑडियो क्लिप आया है जिसमें उसने बताया कि उसे म्यांमार में बंधक बनाकर रखा गया है और वह ये ऑडियो उनसे छुपते-छुपाते भेजा है। विधान गौतम को एक कम्पनी से थाईलैंड में नौकरी करने का ऑफर आया था और वह 21 मई को उत्तराखंड के सात अन्य युवकों के साथ म्यांमार के लिए निकल गए।
लेकिन जब अचनाक उसका यह ऑडियो क्लिप आया तो परिजनों के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। ऑडियो में विधान ने कहा है कि इस ऑडियो को भारतीय दूतावास तक पहुंचा देना ताकि उनकी मदद हो सके और उसने बताया कि यहाँ पर भारत के 50 युवकों को बंधक बनाकर रखा गया है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को भी ऑनलाइन जानकारी दे दी है।