प्रदेश कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है, मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान पांच से सात डिग्री तक बढ़ गया है। पहाड़ों पर भी हीटवेव जैसी स्थिति बनी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 31 May 2024
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा, अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं हैं, वहीं पहाड़ों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने के कारण पर्वतीय इलाकों में मध्यम वर्षा हो सकती है।
Uttarakhand Weather Forecast 31 May 2024
नौतपा के चलते आमजन का जीना मुहाल हो गया है। इस चिलचिलाती गर्मी ने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बंगाल में बने साइक्लोन के कारण बदलते विंड पैटर्न की वजह से हरियाणा और पंजाब से आने वाली अत्यधिक गर्म हवाएं उत्तराखंड को झुलसा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल और मई में मैदानों में बारिश न होने के कारण भी तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, बंगाल में चक्रवात बनने के कारण पिछले चार-पांच दिनों से उत्तराखंड में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। चक्रवात अपनी ओर हवाओं को खींचता है, जिससे विंड पैटर्न में बदलाव आता है। इस कारण भी तापमान में इजाफा हुआ है।
आज के मौसम का पूर्वानुमान
बीते दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है, विशेषकर चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। हालांकि प्रदेश में अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज भी मौसम शुष्क रह सकता है। तापमान सामान्य से पाँच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। वहीं रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में आने से पर्वतीय इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है। जून के प्रथम सप्ताह के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं।
तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।