Uttarakhand Weather Update: आज पांच जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, इस दिन पहुंचेगा मानसून

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है, मैदान से लेकर तप रहे पहाड़ों पर मेघराज मेहरबान होने वाले हैं। दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदले रहने की सम्भावना है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 03 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 03 June 2024

देहरादून: मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पांच जनपदों में बारिश की सम्भावना है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। प्रदेश में मानसून 20 से 22 जून की बीच दस्तक देगा।

Uttarakhand Weather Forecast 03 June 2024

उत्तराखंड में चल रहे गर्मी के कहर से लोगों को जल्द छुटकारा मिलने वाला है। मई का महीना सूखा जाने के बाद अब जून के शुरुआत से ही बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है। इस सप्ताह पूरे प्रदेशभर का मौसम बदलने वाला है। रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने इस बार प्रदेशवासियों को बेहाल कर दिया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। गर्मी के चलते वनाग्नि ने भी प्रचंड रूप लेकर कई जंगलों को राख में बदल दिया है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, बिजली की मांग में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे बार-बार बिजली कटौती की समस्याएं सामने आ रही हैं।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

गर्मी से परेशान लोग अब मानसून के आने का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और वहीं चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के लगभग सभी जिलों में 5 और 6 जून को गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम भी सुहावना होगा। प्रदेश में मानसून 20 से 22 जून तक पहुंच जाएगा।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।