Uttarakhand Weather Update: आज इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

पहाड़ों में हुई बारिश से थोड़ा राहत मिली है वहीं बारिश के चलते कहीं-कहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 04 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 04 June 2024

देहरादून: मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 4 और 5 जून को अधिकांश जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में तेज आंधी और बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Forecast 04 June 2024

प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद दोपहर के बाद पहाड़ में मौसम ने करवट बदली और कई जगहों पर तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि, मैदान में सुबह से ही धूप की वजह से लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने का अनुमान है। इससे पूरे प्रदेश में गरज और चमक के साथ तीव्र बौछारें हो सकती हैं। आसपास के निचले इलाकों में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने और बौछारें पड़ने की संभावना है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज 4 जून मंगलवार को पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ी जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में हवाओं के साथ जबरदस्त बारिश की संभावना है, जबकि देहरादून, हरिद्वार, और उधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने से का अनुमान लगाया गया है।

तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।