प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कहर बरसा रही चटख धूप लोगों की परीक्षा ले रहा है और वहीं कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 05 June 2024
देहरादून: आज मैदानी इलाकों में हल्की से लेकर माध्यम बारिश होने की सम्भावना है। पहाड़ों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है।
Uttarakhand Weather Forecast 05 June 2024
बीते दिनों में हुई बारिश ने तापमान पर असर डाला है, जिससे दो सप्ताहों के बाद मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम हो गया। इसके साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी आने से लोगों को आराम मिला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में अब पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानों में भी बारिश और झोंकदार हवाएं चलने से गर्मी की मार का असर कम हो जाएगा। लेकिन बीते दिन फिर से तापमान 40 डिग्री के आस-पास बना रहा जिससे गर्मी महसूस हुई, सुबह से ही धूप की तपिश से पारा बढ़ने लगा जबकि पहाड़ो में कहीं-कहीं बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
आज के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और झमाझम बारिश की आशंका है। वहीं मैदानी जनपदों के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।