Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

भीषण गर्मी की मार झेल रहे मैदानी जिलों के जनजीवन पर कल इन्द्रदेव मेहरबान हुए। शाम को भारी बारिश, आंधी-तूफ़ान ने लोगों से राहत मिली।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 06 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 06 June 2024

देहरादून: कई दिनों से गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को देर शाम राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के पांच जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में ओलावृष्टि होने की सम्भावना।

Uttarakhand Weather Forecast 06 June 2024

बुधवार को हुई बारिश के बाद उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है। देहरादून में दिनभर की तपिश के बाद शाम को तेज बौछारों ने राहत पहुंचाई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में रोजाना एक से दो बार बारिश हो जा रही है जिससे पहाड़ों पर मौसम सुहाना बना हुआ है। पहाड़ी जिलों में भी आंधी के साथ तेज बारिश हुई और कई जगह ओले भी पड़े जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मैदानी जिलों में कई दिनों से लू और भीषण गर्मी से परेशान जनजीवन ने देर शाम राहत की सांस ली। तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद की जा रही है कि मई की तरह रिकॉर्डतोड़ गर्मी जून में बेअसर साबित होगी। प्री मानसून से जून में पारा उच्चतम स्तर से नीचे आएगा।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और मैदानी जिलों उधम सिंह नगर और हरिद्वार में तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून में अगले दो दिन तक बारिश की सम्भावना है। प्रदेश के पांच जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तीव्र बौछार, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।