Uttarakhand Weather Update: इन 5 जिलों में बारिश की सम्भावना, मैदानों में चढ़ेगा पारा

बीते दिनों हुई बारिश से मैदानों क्षेत्रों में राहत मिली है वहीं पहाड़ों में झमाझम बारिश पड़ने से तापमान में गिरावट आई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 07 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 07 June 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की सम्भावना है तथा चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी हो सकती है। दून में आज से अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल और हल्की बौछारें पड़ने की आशंका है और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

Uttarakhand Weather Forecast 07 June 2024

मई के महीने में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को जून के शुरुआत से ही बारिश से राहत मिली है। कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ों में बारिश के चलते मैदानों में मौसम थोड़ा राहत है। हालाँकि दोपहर में अभी भी गर्मी की तपिश बरकरार है। दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन गुरुवार को मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान फिर से बढ़ गया। मैदानी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है, जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।