Uttarakhand Weather Update: इस दिन पहुंचेगा मानसून, तब तक झेलनी पड़ेगी गर्मी की मार

मौसम फिर से शुष्क होने लगा है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मैदानी क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है और तेज धूप के कारण गर्मी असहनीय हो सकती है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 08 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 08 June 2024

देहरादून: तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होने की सम्भावना है। प्रदेश में मानसून पहुँचने से पहले मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है, सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज प्रदेश के चार जिलों में हल्की बारिश की सम्भावना है। उत्तराखंड में मानसून के 25 जून तक पहुँचने की सम्भावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 08 June 2024

प्रदेश में जून के शुरुआत से ही बारिश ने दस्तक दे दी थी ऐसा लगने लगा था कि मई में पड़ी गर्मी की मार जून की बारिश शांत कर देगी। लेकिन ऐसा नहीं है मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पहुँचने तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और गर्मी फिर से सताएगी। मानसून से पहले एक बार फिर गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक कहर बरपाएगी। आगामी 11 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

इस बार उत्तराखंड में मानसून देरी से पहुंचेगा मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून 25 जून के आस-पास प्रदेश में प्रवेश करेगा, उससे पहले गर्मी फिर से परेशान करेगी। साथ ही इस बार मानसून सीजन में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दून में आज भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।