Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुड़की: मृतक अर्जुन सिंह 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुई थे। ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल के लिए भर्ती किया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन एक दुःखद घटना सामने आई है जिसमें उत्तराखंड के एक पुलिस जवान की मृत्यु हो गई। रुड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की नारसन चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके सभी प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और अंततः उनकी मृत्यु हो गई।
अर्जुन सिंह की अचानक हुई मृत्यु के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी मौत की खबर मिलते ही अर्जुन के परिजन भी रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार अर्जुन सिंह 2006 में भर्ती हुए थे और रामनगर में बैलपड़ाव की आईआरपी फर्स्ट बटालियन में तैनात थे। चारधाम यात्रा के चलते उनकी ड्यूटी मंगलौर थाना क्षेत्र की नारसन चौकी में लगी थी, अर्जुन सिंह मूलरूप से अल्मोड़ा के निवासी थे।