Uttarakhand Weather Update: मानसून आने तक फिर सताएगी गर्मी, 20 के बाद झमाझम बारिश

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तापमान फिर से उछाल मार गया है, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से पहाड़ों पर थोड़ी सी राहत है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 10 June 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 10 June 2024

देहरादून: आने वाले कुछ दिनों तक अभी मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की कोई सम्भावना नहीं है। मैदानी जनपदों में आगामी दिनों में गर्मी का कहर कुछ इसी तरह से रहने वाला है। मानसून उत्तराखंड में 20 से 25 जून तक दस्तक दे सकता है।

Uttarakhand Weather Forecast 10 June 2024

उत्तराखंड में इन दिनों फिर से मौसम शुष्क है और पहाड़ों से मैदानों तक चटख धूप खिली हुई है। देहरादून सहित अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तपिश बढ़ गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही पारा भी लगातार चढ़ता जा रहा है। राजधानी देहरादून में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान और बढ़ सकता है। दून वासियों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर एक बार फिर झेलने होंगे।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग द्वारा जारी पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि 20 से 25 जून के बीच प्रदेश में मानसून आने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही चार धाम यात्रा के मार्ग पर भी मौसम साफ रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।बदरीनाथ-केदारनाथ में बीते रविवार को देर शाम हल्की बारिश हुई, जबकि ऊंची पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है जिससे यहाँ अब ठण्ड बढ़ गई है।

तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।