योगनगरी ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां ट्रैन के टॉयलेट में सफाई करने के दौरान एक महिला के कटे हुए हाथ और पैर एक पॉलीथीन में मिले।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Woman Severed Hands And Feet Found In Ujjain Express
ऋषिकेश: बीते दिन उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में एक महिला के शरीर के कुछ हिस्से बरामद हुए। मृत महिला के शरीर के अन्य हिस्से एमपी के इंदौर मिले हैं। इंदौर रेलवे पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
Woman Severed Hands And Feet Found In Ujjain Express
सोमवार को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन में ऋषिकेश-इंदौर के बीच चलने वाली उज्जैन एक्सप्रेस में प्लास्टिक के कट्टे के भीतर एक महिला के कटे हाथ और पैर मिलने से हड़कंप मच गया। रात करीब साढ़े बारह बजे ट्रैन स्टेशन यार्ड पर वाशिंग लाइन में खड़ी थी। ट्रैन की धुलाई करते समय सफाई कर्मियों को स्लीपर के दो कोचों के बीच टाॅयलेट के पास में एक काली पॅालीथीन दिखी जिससे गंध आ रही थी इसकी सूचना उन्होने रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा तो पॉलिथीन में कटे हुए हाथ और पैर बरामद हुए, हाथों में नेल पॉलिश और चूड़ियां थी जिससे पता चला कि यह महिला का शव है।
महिला के शव के अन्य हिस्से मिले इंदौर में
बीते शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक युवती का शव बरामद किया गया था जो कि तीन हिस्सों में बंटा हुआ था। कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ से धड़ कटे हुए थे। एमपी पुलिस से भी यह गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच में जुटी है, इंदौर रेलवे स्टेशन पर महिला के शेष शरीर के अंग मिलने की सूचना मिलने पर, पुलिस ने इंदौर पुलिस से भी संपर्क किया है।
मृत महिला की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है और इस संबंध में इंदौर रेलवे थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। उक्त अंगों की फॉरेंसिक जांच के लिए एक टीम को बुलाया गया, इन अंगों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा, अंगों को एम्स की मोर्चरी में भेज दिया गया है।